फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Hailstorm And rainfall Warning for Next Three days In uttarakhand

उत्तराखंड: अगले तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कोल्ड डे कंडीशन रहने के आसार

Wed, 15 Jan 2020 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2020 08:48 PM IST
सार

  • अधिक ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड
  • शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाके

विज्ञापन
High Hailstorm And  rainfall Warning for Next Three days In uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाके शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। 

विज्ञापन


दो दिन ठीक रहने के बाद बृहस्पतिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी संख्या में ओले गिर सकते हैं। वहीं, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ भी गिर सकती है। राज्य के तीन हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ गिरने का अनुमान है।

18 को कोल्ड डे कंडीशन

राज्य के ज्यादातर इलाकों में 18 जनवरी को कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार 16 और 17 को भी ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। इससे इन इलाकों में शीतलहर भी चल सकती है। 18 जनवरी को निचले और मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है।

दून में आंधी-तूफान के आसार
राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आज आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम विभाग ने ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह के समय धूप खिली रहने का अनुमान जताया है। लेकिन दिन में मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके बाद तेज आंधी तूफान का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed