{"_id":"62370b825387441931535d4c","slug":"high-court-kumaun-university-vice-chancellor-appointment-raj-bhavan-related-matter-hearing-on-march-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट: गाइडलाइन ताक पर रख राजभवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति का आरोप, 31 मार्च को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट: गाइडलाइन ताक पर रख राजभवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति का आरोप, 31 मार्च को होगी सुनवाई
Sun, 20 Mar 2022 04:43 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 20 Mar 2022 04:43 PM IST
सार
यूजीसी की गाइडलाइन को ताक पर रखकर कुलपति की नियुक्ति किए जाने का आरोप है। कुलपति की नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र भी सही नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
राजभवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई 31 मार्च को होगी। उप सचिव राज्यपाल एनके पोखरियाल ने कहा कि प्रकरण की सुनवाई के लिए इस दिन सुबह 11 बजे का समय तय किया गया है। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...मां पूर्णागिरि मेला शुरू: चालीस हजार श्रद्धालुओं ने किए पहले दिन दर्शन, देवी सती से जुड़े इस स्थान के खास हैं मायने, तस्वीरों में देखें...
विज्ञापन
आरोप है कि यूजीसी की गाइड लाइन को ताक पर रखकर कुलपति की नियुक्ति की गई। इनके शैक्षिक प्रमाण पत्र भी सही नहीं हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में कहा कि इससे संबंधित आवेदन कुलाधिपति के पास लंबित है जिसका निस्तारण किया जाए। इस पर उप सचिव कुलाधिपति की ओर से 31 मार्च का दिन तय किया गया है।
विज्ञापन