फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Court issued email id for complaints of garbage Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अगर आपके आसपास कहीं कूड़ा फैलने की शिकायत हो तो ई-मेल पर भेजें, पढ़िए हाईकोर्ट का ये आदेश

Fri, 21 Oct 2022 08:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Oct 2022 08:18 AM IST
सार

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाने, जहां-तहां बिखरे प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने के मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत ईमेल पर आने वाली शिकायतों का 48 घंटे में मंडलायुक्तों को निपटारा करना है।

विज्ञापन
High Court issued email id for complaints of garbage Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कूड़े की शिकायतों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की ईमेल आईडी जारी हो गई है। अगर आपके आसपास भी कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है तो इस ई-मेल आईडी पर शिकायत दर्ज कराएं। हाईकोर्ट के आदेश के तहत 48 घंटे के भीतर मंडलायुक्तों को इन शिकायतों का निपटारा करना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, हाईकोर्ट नैनीताल ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाने, जहां-तहां बिखरे प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने के मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के बाद बुधवार को आदेश जारी किया था। इसमें एक ई-मेल आईडी जारी की गई थी, जिस पर आने वाली कूड़े की शिकायतों को दोनों मंडलायुक्तों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित करना होगा। 
विज्ञापन


वहीं, निकायों को पुराने कचरे के निस्तारण का भी अंतिम मौका दिया गया है, जिसके बाद अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को शासन से लेकर शहरी विकास निदेशालय तक काफी हलचल नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मॉनिटरिंग के लिए समिति का गठन
सचिव शहरी विकास के नेतृत्व में मॉनिटरिंग को समिति का गठन किया गया है। अब सचिव से लेकर शहरी विकास निदेशक, अपर निदेशक और विभागीय अधिकारी निकायों में जाएंगे। कूड़ा निपटारे का निरीक्षण करेंगे। जहां कमियां होंगी, उन्हें दूर करेंगे। 

कूड़ा निस्तारण न हो तो इस ई-मेल पर करें शिकायत - solidwastecomplaint@uk.gov.in

ये भी पढ़ें...Uksssc Paper Leak Case: 11 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अब तक 41 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सचिव शहरी विकास की अध्यक्षता में समिति बनी है। सभी अधिकारी स्थानीय निकायों और उनके कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था मौके पर जाकर देखेंगे। ईमेल आईडी का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाएगा। - नवीन पांडेय, निदेशक, शहरी विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed