फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high court gave permission to balkrishna go nepal.

हाईकोर्ट ने दी बालकृष्ण को नेपाल जाने की इजाजत

Thu, 07 May 2015 06:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 07 May 2015 06:18 AM IST
विज्ञापन
high court gave permission to balkrishna go nepal.

नैनीताल हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को 15 मई से 15 जून तक के लिए नेपाल जाने की अनुमति दे दी है। साथ ही 16 जून को निचली अदालत देहरादून में पेश होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मांगी छह माह की अनुमति
न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ के समक्ष बुधवार को मामले की सुनवाई हुई। आचार्य बालकृष्ण ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि नेपाल में आए भूकंप से भारी नुकसान हुआ है, जिसमें उनके संस्थान को भी क्षति पहुंची है। इसलिए उन्हें छह माह के लिए नेपाल जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


वह भूकंप पीड़ितों की मदद करना चाहते हैं तथा अपने संस्थान में हुई क्षति का निरीक्षण करना चाहते हैं।

16 जून को कोर्ट में पेश होने के निर्देश
पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को 15 मई से 15 जून तक के लिए नेपाल जाने की अनुमति देते हुए उन्हें 16 जून को निचली अदालत में पेश होकर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्व में सीबीआई की ओर से बालकृष्ण पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट लिए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने आचार्य बालकृष्ण का पासपोर्ट हाईकोर्ट में जमा करने के निर्देश देते हुए कहा था कि उन्हें कहीं बाहर जाने से पहले हाईकोर्ट की अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed