{"_id":"58fcb5894f1c1b9c5c8b5c7c","slug":"high-alert-in-indo-nepal-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, घुसपैठ की फिराक में आईएस आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, घुसपैठ की फिराक में आईएस आतंकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 25 Apr 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
दहशत फैलाने के लिए नेपाल के रास्ते साधु के रूप में आईएस आतंकियों की भारत में घुसपैठ की कोशिश की सूचना से उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड से लगी नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। बार्डर के साथ ही मां पूर्णागिरि धाम में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। बार्डर पर गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
सूचना है कि आईएस आतंकवादी संगठन का एक गिरोह नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसपैठ कर धार्मिक स्थलों पर हमला करने की फिराक में है। यह खुफिया इनपुट मिलने के बाद जहां नेपाल सीमा से लगी उत्तर प्रदेश की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है, वहीं उत्तराखंड से लगी सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के आदेश
सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि उच्च स्तर से मिले निर्देश के बाद सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है। एसएसबी को गश्त बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले भगवा वस्त्रधारियों की विशेष रूप से गहनता से चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
सीमांत क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के होटलों में भी नियमित चेकिंग शुरू कराई गई है। मां पूर्णागिरि धाम में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को भी साधु-संतों के रूप में आवाजाही करने वालों की गहन तलाशी लेने को कहा गया है।
सीमांत क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के होटलों में भी नियमित चेकिंग शुरू कराई गई है। मां पूर्णागिरि धाम में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को भी साधु-संतों के रूप में आवाजाही करने वालों की गहन तलाशी लेने को कहा गया है।