फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Here darkness spreads on the road as soon as evening falls

Dehradun News: यहां शाम ढलते ही पसर जाता है सड़क पर अंधेरा

Fri, 06 Oct 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Here darkness spreads on the road as soon as evening falls
दुर्गाविहार में आर्मी कैंटिन और बदामावाला रोड के आसपास शाम होते ही सड़क पर अंधेरा पसर जाता है। अंधेरे के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी रहती है। रात को सड़क सुनसान और अंधेरा होने चलते आपराधिक घटनाओं की आशंका का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन




अमर उजाला दिवाली से पहले खराब स्ट्रीट लाइट को रोशन करने के लिए अभियान चला रहा है। दुर्गा विहार निवासी कनुप्रिया ने बताया कि आर्मी कैंटिन के पास दो स्ट्रीट पिछले कई माह से खराब पड़ी है। बताया कि शाम को उनकी गली में अंधेरा हो जाता है। बताया कि अंधेरे के चलते लोग टहलने के लिए बाहर नहीं निकल पाते हैं। किसी जरूरी काम के लिए बाहर जाना हो तो बड़ी परेशानी होती है। बच्चे भी अंधेरे में खेलने से डरते है।
विज्ञापन




वहीं, ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि बदामावाला रोड पर प्रवेश करते ही मोड के पास ही एक स्ट्रीट लाइट कई माह से बंद पड़ी है। उससे कुछ आगे इसी रोड पर दो और स्ट्रीट लाइट भी लंबे समय से नहीं जल रही है। बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी स्ट्रीट लाइट की ठीक नहीं हो रही है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। वहीं, नगरपालिका विकासनगर के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






स्ट्रीट लाइट खराब तो हमें बताएं

संपर्क सूत्र - 9368724153
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed