{"_id":"61e31c9bd0981009886fe095","slug":"herd-of-elephants-is-causing-damage-to-the-fields-dehradun-news-drn4017471141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है हाथी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन सीमा पर सटे गांवों में जंगली हाथियों का झुंड खेतों में तैयार हो रही गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों की लगातार आमद से किसानों को उत्पादन कम होने का भय सता रहा है। लोगों ने विभाग से समस्या के निदान की मांग की है।
बड़कोट वन रेंज के माजरी ग्रांट ग्राम सभा के गांवों में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। शाम ढलते ही हाथियों का झुंड वन सीमाओं के पास आबादी क्षेत्र में आ रहा है। हाथी खेतों में तैयार हो रही गेहूं और गन्ने की फसल को क्षति पहुंचा रहे हैं। वन सीमाओं पर प्रभावी ऊर्जा बाड़ की व्यवस्था नहीं होने से हाथियों की चहलकदमी बढ़ गई है। लोगों को आए दिन हो रही हाथियों की आमद से जान माल का खतरा सता रहा है। लोगों ने बताया कि इंद्र सिंह, शेर सिंह और जितेंद्र आदि किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है। ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि वन विभाग से कई बार समस्या का समाधान निकालने की मांग की गई है। कहा कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। बड़कोट रेंजर धीरज रावत ने बताया कि विभागीय गश्ती दल मौके पर पहुंचकर हाथियों को खदेड़ रहा है।