फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Herbertpur interstate bus stand, built at a cost of about

Dehradun News: नए साल में पछवादून को मिलेगी पहले अंतरराज्यीय बस अड्डे की सौगात

Sat, 16 Dec 2023 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Herbertpur interstate bus stand, built at a cost of about
I- एक साल से भी कम समय में बनकर तैयार हुआ बस अड्डा
विज्ञापन

I

I- नए साल में जनवरी में होगा बस अड्डे का लोकार्पणI

नए साल में जनवरी में पछवादून क्षेत्र के लोगों को करीब चार करोड़ की लागत से बने हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे की सौगात मिलने जा रही है। बस अड्डा संचालित होने के बाद लोगों को रोडवेज बसों में यात्रा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। विधायक मुन्ना सिंह चौहान के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल यह बस अड्डा एक साल से भी कम समय में तैयार किया गया है। यह पछवादून क्षेत्र का पहला अंतरराज्यीय बस अड्डा होगा।



विकासनगर तहसील क्षेत्र का हरबर्टपुर परिवहन सेवा का केंद्र है। हरबर्टपुर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों की रोडवेज बसें गुजरती हैं। यहां 24 घंटे बसों की आवाजाही रहती है। अभी जौनसार बावर, विकासनगर, हरबर्टपुर के आसपास पछवादून क्षेत्र के लोगों को बस पकड़ने के लिए हरबर्टपुर चौक पर खड़ा रहना पड़ता है। कई बार लोग लंबा इंतजार करते हैं और बस सीधी निकल जाती है।
विज्ञापन




विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लोगों की परेशानी और परिवहन सेवा की जरूरत को समझते हुए अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण की योजना का खाका तैयार किया। वर्ष 2020 में परिवहन विभाग और एमडीडीए के साथ विधायक ने चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। दिसंबर 2021 में बस अड्डे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यदायी संस्था एमडीडीए ने भी एक साल से भी कम समय में बस अड्डा बनाकर तैयार कर दिया। वहीं, बस अड्डा निर्माण की डेडलाइन अगले साल फरवरी तक थी। अब नए साल जनवरी में बस अड्डे का लोकापर्ण होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






I11 बसों की है बस अड्डे की क्षमताI



- बस अड्डे की क्षमता 11 बसों की है। बस अड्डे में यात्रियों के बैठन के लिए बेंच, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए कैंटीन भी संचालित की जाएगी। बस अड्डे के निर्माण से कड़ी धूप, भीषण सर्दी और बारिश में बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।





I
I

I- पछवादून की जनता को सुलभ और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए अंतरराज्यीय बस अड्डा तैयार किया गया है। उत्तराखंड के सीमांत राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बस अड्डे का पूरा लाभ मिलेगा। बसों के संचालन की नेटवर्किंग पर काम चल रहा है। जनवरी में बस अड्डा जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
I

I
I

Iमुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed