फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Herbertpur crossing itself is a major cause of accidents

Dehradun News: सर्वे... हरबर्टपुर चौराहा स्वयं है हादसों का सबसे बड़ा कारण

Sat, 24 May 2025 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 24 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Herbertpur crossing itself is a major cause of accidents
विकासनगर का हरबर्टपुर चौराहा स्वयं ही हादसों का सबसे बड़ा कारण है। संयुक्त टीम के सर्वे में प्रथम दृष्टया में यह बात सामने आई है। चौराहे और हाईमास्ट लाइट को राष्ट्रीय राजमार्गों के जुड़ने वाले स्थान के केंद्र बिंदु पर स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं, चौराहे पर यातायात के व्यवस्थित संचालन के लिए ट्रैफिक लाइट भी लगाई जाएगी। जेपी रिसर्च इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट परिवहन विभाग को सौंपेगा परिवहन विभाग ने हरबर्टपुर, आशारोड़ी और हरबर्टपुर चौराहे पर हादसों के कारणों की जांच के लिए एक संयुक्त टीम गठित की थी। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी, सीओ विकासनगर बीएल शाह, तकनीकी विशेषज्ञ जेपी रिसर्च इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के टीम लीडर सुमित ढुल और उनकी टीम ने हरबर्टपुर चौराहे का सर्वे किया।जांच में तकनीकी विशेषज्ञ कंपनी की टीम ने पाया कि चौराहा दून-पावंटा और दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के केंद्र बिंदु पर स्थित नहीं है। इस कारण बस और अन्य बड़े वाहन चौराहे पर घूमने की बजाय सीधा विपरीत दिशा में चले जाते हैं। वहीं, यातायात दबाव अधिक होने पर चौपहिया और दोपहिया वाहन चौराहे से पहले ही विपरीत दिशा में निकलते हैं। इससे अचानक वाहनों के सामने आने से दुर्घटनाएं होती है। वहीं, चौराहे पर दो राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़ने के कारण वाहनों का दबाव काफी था। ऐसे में वाहनों के व्यवस्थित संचालन के लिए ट्रैफिक लाइट को बहुत जरूरी समझा गया। हालांकि, ट्रैफिक लाइट स्वचलित होगी या हस्त चलित इस का खुलासा अंतिम रिपोर्ट में होगा।एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चौराहे के स्थान, हाईमास्ट लाइट स्थानांतरण और ट्रैफिक लाइट को बहुत जरूरी माना गया। बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ टीम के रिपोर्ट के आधार पर संबंधी विभाग को सुझाव दिए जाएंगे। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी, सफाई निरीक्षक जितेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed