फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hemkund sahib yatra first day

हेमकुंड साहिब: पहले दिन तीन हजार ने लगाई अरदास

Mon, 26 May 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Mon, 26 May 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
hemkund sahib yatra first day

सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार को विधि-विधान के साथ सुबह नौ बजे आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के 19 किमी के पैदल रास्ते को पार कर करीब तीन हजार सिख तीर्थयात्री धाम पहुंचे और धाम की पहली अरदास में शामिल हुए।

सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की तपस्थली हेमकुंड साहिब में अभी भी बर्फ की चादर बिछी है। रविवार को हेमकुंड साहिब के कपाट पारंपरिक रीति-रिवाजों से खोले गए।

सबद कीर्तन और सुखमणी पाठ से गूंजा धाम

hemkund sahib yatra first day

प्रात: आठ बजे मुख्य ग्रंथी भाई जस्सा सिंह सहित अन्य ग्रंथियों ने पवित्र सरोवर में स्नान किया। अनुष्ठान के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को यथा स्थान पर रखा गया। इसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट खुले और तीर्थ सबद कीर्तन और सुखमणी पाठ से गूंजने लगा।

बीती शनिवार को तीर्थयात्री रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचे। यहां से दोबारा छह किमी की दूरी तय कर तीर्थयात्री मुख्य ग्रंथी के साथ सुबह आठ बजे हेमकुंड साहिब पहुंचे।

इस मौके पर हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी सरदार जनक सिंह, सरदार सेवा सिंह, गुरुप्रीत कौर, मनप्रीत, गुरुवेंद्र सिंह और भजन सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट खुले

hemkund sahib yatra first day

हेमकुंड साहिब के साथ ही लक्ष्मण (लोकपाल) मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर भ्यूंडार गांव के ग्रामीणों ने मंदिर के कपाट खोले।

कहते हैं कि आदिकाल में इसी स्थान पर भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण ने शेषनाग के रूप में तपस्या की थी।

धाम में कब क्या हुआ
-प्रात: नौ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खुले।
-9.30 पर सुखमणि साहिब का पाठ शुरू।
-10.30 से 12.30 बजे तक सबद-कीर्तन और अरदास हुई।

विज्ञापन

यात्रा पड़ावों पर कहीं रौनक, कहीं सुनसानी

hemkund sahib yatra first day

हेमकुंड साहिब के कपाट तो आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं, लेकिन गोविंदघाट के समीप यात्रा पड़ावों पर अभी भी अधिकांश दुकानें बंद हैं तो भ्यूंडार में कुछ युवाओं ने ही दुकानें खोली हुई हैं।

बीते वर्ष गोविंदघाट गुरुद्वारे तक अलकनंदा में आए जलप्रलय के निशां अभी भी दिख रहे हैं। यहां अलकनंदा में अभी भी बडे़-बडे़ बोल्डर अटके हैं।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू होता देख स्थानीय लोगों ने अपने व्यवसायों को सजाना शुरू कर दिया है। भ्यूंडार गांव निवासी आशुतोष चौहान और देवेंद्र का कहना है कि तीर्थयात्रियों को देखकर उत्साह का संचार हुआ है।

हेमकुंड साहिब में अभी भी दस फुट बर्फ

hemkund sahib yatra first day

हेमकुंड साहिब में अभी भी दस फुट बर्फ जमी है। कई धर्मशालाओं के बाहर हिमखंड जमा होने से धर्मशालाएं नहीं खोली जा सकी हैं। अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब के बीच करीब सात फुट बर्फ जमी है।

यात्रा मार्ग के लिए हिमखंड को काटकर दो फुट चौड़ा रास्ता बनाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इस क्षेत्र में कहीं भी आपदा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं की गई है।

मौसम खराब होने के बाद यहां तीर्थयात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के 19 किमी पैदल मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था भी अभी तक सुचारु नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed