फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2024: Booking counter will open in Hemkund Gurudwara premises For Pilgrims

Hemkund Sahib Yatra 2024: हेमकुंड गुरुद्वारा परिसर में खुलेगा बुकिंग काउंटर, नहीं जाएंगी टाटा सूमो और बोलेरो

Sun, 05 May 2024 12:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 May 2024 12:05 PM IST
सार

Hemkund Sahib Yatra 2024: जब यात्रा पर चरम पर होती है तब रोटेशन से बसें नहीं मिल पातीं। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि रोटेशन की ओर से गुरुद्वारा परिसर में बुकिंग काउंटर खोला जाएगा।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2024: Booking counter will open in Hemkund Gurudwara premises For Pilgrims
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुद्वारा परिसर में बस बुकिंग काउंटर खोला जाएगा। एआरटीओ और रोटेशन कार्यालय परिसर में पहाड़ी उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। शराब पीकर बस चलाने वाले चालकों का तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।

विज्ञापन


चारधाम की तैयारियों को लेकर एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद पांडेय ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने कहा, ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए एक सप्ताह केवल एकतरफा यात्री मिलते हैं। एक सप्ताह बाद वहां से आने वाले यात्री मिलने के बाद औसत सही आता है। गुरुद्वारा प्रबंधक ने कहा कि जब यात्रा पर चरम पर होती है तब रोटेशन से बसें नहीं मिल पातीं। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि रोटेशन की ओर से गुरुद्वारा परिसर में बुकिंग काउंटर खोला जाएगा। गुरुद्वारा परिसर में दो-तीन बसें खड़ीं रहेंगी। सुबह-सुबह बसें हेमकुंड साहिब के लिए रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


एआरटीओ ने कहा कि बस ऑपरेटरों को स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए यात्रियाें को जागरूक करना चाहिए। जिस पर रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि रोटेशन के कार्यालय परिसर में एक काउंटर खोला जाएगा। एक काउंटर एआरटीओ कार्यालय परिसर में खोला जाएगा। बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला, मनोज ध्यानी, जितेंद्र नेगी, भूपाल सिंह, मेघ सिंह चौहान, अनुराग पुरोहित, आशु शर्मा, प्यारेलाल जुगरान, एआरटीओ मोहित कोठारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: परेशानी से बचना है तो रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं, चारों धामों पर नहीं हो पाएगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन



पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित सभी टाटा सूमो नहीं जा पाएंगी यात्रा पर
एआरटीओ प्रशासन ने कहा कि जब यात्रा पीक पर होती है तब बस अड्डे में यात्रियाें की भीड़ हो जाती है। इस पर ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि जो टाटा सूमो, बोलेरो गांव से सवारियां ले जाती हैं वे सभी यात्रा में जाती हैं। इससे बाहर से ऋषिकेश आने वाले यात्रियों को गांव जाने के लिए सवारी गाड़ी नहीं मिलती। एआरटीओ ने कहा कि सभी टाटा सूमो, बोलेरो को यात्रा पर नहीं भेजा जाएगा। इसके लिए इन वाहनों का शेड्यूल बनाया जाएगा ताकि बस अड्डे पर भीड़ न लगे।

कुमाऊं की 30 बसें यात्रा में आएंगी
बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि कुमाऊं से रामनगर यूजर्स की 30 बसें चारधाम यात्रा में शामिल होंगी। हरिद्वार और देहरादून के ट्रांसपोर्टरों से भी बात हो गई है।

केवल अधिकृत ट्रेवल एजेंटों को मिलेंगी बसें
एआरटीओ ने कहा कि केवल अधिकृत ट्रैवल एजेंट को ही रोटेशन से बसें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार यह आरोप लगते थे कि रोटेशन से अधिकृत एजेंटों के बजाय बाहरी लोगों को बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन इस बार रोटेशन से बाहरी लोग बसें बुक नहीं करा सकेंगे।

‘आईएसबीटी में अब सूखा नशा भी बिक रहा’
बैठके में टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा कि आईएसबीटी परिसर में कुछ खोखाें में खुलेआम शराब बिक रही है। वहां पर शराब की दुकान रातभर खुली रहती है। कहा कि अब तो आईएसबीटी परिसर में सूखा नशा भी बिक रहा है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एआरटीओ ने कहा कि शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह गढ़वाल कमिश्नर को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed