{"_id":"6afef26305347716070b6411","slug":"multilingual-writer-dharam-singh-farswan-honored-karnpryag-news-c-47-1-sdrn1002-122026-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बहुभाषी लेखक धर्म सिंह फरस्वाण को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बहुभाषी लेखक धर्म सिंह फरस्वाण को किया सम्मानित
Thu, 19 Nov 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली के बहुभाषी लेखक एवं शिक्षाविद् धर्म सिंह फरस्वाण को गौचर विकास एवं सांस्कृतिक मेले में सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेला समिति और भारतीय सेना के अधिकारियों ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
धर्म सिंह फरस्वाण ने बताया कि वह कई वर्षों से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा, करियर निर्माण, रोजगार के अवसरों तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वह शिक्षण संस्थानों में निशुल्क मार्गदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि फ्रेंच, जर्मन सहित अन्य विदेशी भाषाओं का ज्ञान हासिल कर युवा बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, पर्यटन, अनुवाद और शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।