फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Snow Cleaning Work Stop due to heavy snowfall till may 3

Hemkund Sahib: भारी बर्फबारी से परेशानी, तीन मई तक रोका बर्फ हटाने का काम, 20 को खुलने हैं कपाट

Tue, 02 May 2023 02:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 May 2023 02:22 PM IST
सार

हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोल दिए जाएंगे। इसलिए हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से सेना के जवानों ने 20 अप्रैल से ही बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Snow Cleaning Work Stop due to heavy snowfall till may 3
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम दो दिनों से रुका हुआ है। सेना के जवानों की ओर से जहां-जहां बर्फ हटाई गई थी वहां करीब दो फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। अब तीर्थयात्रा शुरू होने में 18 दिन का समय शेष बच गया है जिससे बर्फ हटाने की चुनौती भी बढ़ती जा रही है। अब तीन मई तक यहां बर्फ हटाने का काम रोक दिया गया है।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोल दिए जाएंगे। इसलिए हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से सेना के जवानों ने 20 अप्रैल से ही बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था। विपरीत मौसम के बावजूद 28 अप्रैल को हवलदार मलकीत सिंह, हवलदार हरसेवक सिंह के नेतृत्व में 418 इंजीनियरिंग कोर के जवान और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के प्रबंधक गुरनाम सिंह व अन्य सेवादार बर्फ हटाते हुए हेमकुंड साहिब पहुंच गए थे।
विज्ञापन


Chardham Yatra Update: केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए रोके गए यात्री, डीजीपी ने परखीं यात्रा व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

अटलाकोटी में जवानों ने ग्लेशियर को काटकर चार फीट रास्ता बना दिया था लेकिन बर्फबारी के कारण दो दिनों से बर्फ हटाने का काम रुका हुआ है। इधर गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि बर्फबारी को देखते हुए 3 मई तक बर्फ हटाने का काम रोक दिया गया है। आस्था पथ पर अटलाकोटी तक फिर से दो फीट ताजी बर्फ जम गई है। अब मौसम सामान्य होने पर ही बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। हेमकुंड साहिब और सरोवर अभी बर्फ से ढका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed