फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hemkund sahib gate will be open on 25 may

25 मई को खुलेंगे सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट

Tue, 20 Feb 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Updated Tue, 20 Feb 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
hemkund sahib gate will be open on 25 may
hemkund sahib
सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी कम होने से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को इस वर्ष यात्रा पथ पर हिमखंडों को हटाने में दिक्कत भी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब क्षेत्र में कम बर्फबारी के चलते विगत पांच वर्षों से हेमकुंड साहिब के कपाट हर वर्ष 25 मई को खोले जा रहे हैं, जबकि इससे पूर्व एक जून की तिथि निर्धारित होती थी।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा की मौजूदगी में हुई समिति की बैठक में 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदघाट गुरुद्वारा कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल से सिख रेजिंमेंट के जवान घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक करीब छह किलोमीटर पैदल मार्ग पर जमीं बर्फ को हटाने का कार्य शुरू करेंगे।

मौजूदा समय में हेमकुंड साहिब में करीब पांच फीट तक बर्फ जमीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed