फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hemkund sahib door close on 10 october

हजारों भक्तों की मौजूदगी में बंद हुए पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट

Tue, 10 Oct 2017 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Oct 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
hemkund sahib door close on 10 october
hemkund sahib

तीन हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंगलवार यानी 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए गए। सिखों के पवित्र धाम के कपाट विधि विधान के साथ दोहपर डेढ़ बजे बंद किए गए। पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रन्थ साहिब को सतखंड में रखा गया।

विज्ञापन


साथ ही लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट भी हुए बंद किए गए। सोमवार को दिल्ली से जनक सिंह और चमनजीत सिंह के नेतृत्व में करीब तीन हजार सिख श्रद्धालुओं का जत्था रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंच गया था।
विज्ञापन


गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को सुबह दस बजे सुखमणी पाठ, सुबह ग्यारह बजे सबद-कीर्तन, दोपहर साढ़े बारह बजे अरदास के बाद विधि विधान के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में सतखंड में विराजमान किया गया और दोपहर डेढ़ बजे धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं मुख्य ग्रंथी मिलाप सिंह और कुलवंत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस वर्ष हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इस वर्ष दो लाख 27 हजार तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या एक लाख 80 हजार थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed