फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hemchandra Saklani received the Sahitya Varidhi Award

Dehradun News: हेमचंद्र सकलानी को साहित्य वारिधि सम्मान से किया सम्मानित

Mon, 17 Nov 2025 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Hemchandra Saklani received the Sahitya Varidhi Award
साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी को सम्मानित करने के दौरान उप​स्थित अति​थि व कवि। स्रोत संस्था
विकासनगर। साहित्य संगम पछवादून की ओर से गढ़वाल सभा के भवन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी को सातवां साहित्य वारिधि सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान साहित्यकार व संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुकरेती पंकज की याद में दिया जाता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में हेमचंद्र सकलानी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह गौरव की बात है कि विकासनगर क्षेत्र के निवासी साहित्यकार प्रदेश व देश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार की कविताएं, लेख व साहित्य से संबंधित पुस्तकें उनके योगदान को दर्शाती हैं। इसके पहले कवि नीलम शर्मा ने डॉ. नरेंद्र कुकरेती पंकज का जीवन परिचय और उनके पुत्र का स्नेह पत्र पढ़ा। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कामेश्वर प्रसाद डिमरी, सचिव डॉ. मदनपाल बिरला गजब ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी, अनिल कांडपाल, फिल्म निर्माता अनुज जोशी, सुबोध गोयल, राजेंद्र बिंजोला, अतुल शर्मा, सर्वेश्वर दत्त खाली, सुमन मोहन ममगाईं आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed