फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hema malini in dehradun for election rally

चुनावी जनसभा के लिए देहरादून पहुंचीं हेमा मालिनी, तबियत हुई खराब

Sat, 11 Feb 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Feb 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
hema malini in dehradun for election rally
hema malini - फोटो : amar ujala

चुनावी जनसभा को संबोधित करने देहरादून पहुंची बीजेपी सांसद और सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी की तबियत खराब हो गई। 

विज्ञापन


ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अश्वनी गर्ग ने जांच की। डॉक्टर ने हेमा को दवाइयां दी। अब उनकी हालत सामान्य है।

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी रविवार को बीजेपी के लिए परेड ग्राउंड के पास मौजूद पुराने रायपुर बस स्टैंड में जनसभा को संबोधित करेंगी। शनिवार को भी हेमा मालिनी ने राज्य के कुमाऊं मंडल और रुड़की में जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा ही कर सकती है विकास : हेमा
नारसन में ड्रीम गर्ल एवं मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास केवल भाजपा कर सकती है। कांग्रेस ने प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया है। ड्रीम गर्ल की एक झलक पाने के लिए ग्रामीण तरसते रहे।
विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज के मैदान में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी ऋषिपाल बालियान की ओर से आयोजित चुनावी सभा में अपने दो मिनट के भाषण में हेमा मालिनी ने कहा कि स्वच्छता के साथ स्वस्थ रहना भी जरूरी है, क्योंकि बिना स्वस्थ के देश का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान बेहद जरूरी है। बिना महिलाओं के देश के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मिनट का भाषण देने के बाद हेमा मालिनी प्रदेश में अन्य चुनावी सभाएं संबोधित करने करने के लिए निकल गईं। उन्होंने इस दौरान लोगों से पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भष्ट्राचार के रसातल में डूबी हुई है। इस दौरान प्रत्याशी ऋषिपाल बालियान, चेयरमैन कुलदीप चौधरी, कुलदीप भारद्वाज, डा. मधु सिंह, मंडलाध्यक्ष योगेश चौधरी, पवन आदि मौजूद रहे।

हेमा मालिनी के जाते ही सांसद निशंक की ओर से जनसभा को संबोधित करना शुरू किया, लेकिन हेमा के जाते ही लोग उठने शुरू हो गए। जब तक निशंक अपना पूरा भाषण दे पाए अधिकतर कुर्सियां खाली हो गईं।

भ्रष्टाचार और कुशासन से तंग आ चुकी है उत्तराखंड की जनता

hema malini in dehradun for election rally
hema malini - फोटो : amar ujala

मौलेखाल/चौखुटिया (अल्मोड़ा) में भाजपा नेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भय और भ्रष्टाचार के कुशासन से तंग आ चुकी है। भाजपा की सरकार आने पर जनता को इससे मुक्ति मिल जाएगी। हेमा मालिनी ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र के पोखनी में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया जबकि, चौखुटिया में उन्होंने द्वाराहाट विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी महेश नेगी को जिताने की अपील की।

पोखरी की जनसभा में हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तेजी से विकास किया है। बेरोजगारी दूर करने को प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए कई रोजगारपरक योजनाएं चलाई हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मानिला को उत्तराखंड के पर्यटन नक्शे में स्थान दिलाया जाएगा।  सभा में भाजपा के प्रदेश पार्षद प्रताप रावत, सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा, देवी दत्त शर्मा, दीपक शर्मा, श्याम बोरा, महेंद्र चौधरी, शिवम शर्मा आदि मौजूद थे।

वहीं, चौखुटिया में आयोजित जनसभा में हेमा मालिनी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने पर विकास की गंगा बहेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देवभूमि को देश का आदर्श और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं गंगा स्वच्छ अभियान के तहत उत्तराखंड में काफी कुछ करने का इरादा रखती हैं। बाखली के खचाखच भरे खेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने द्वाराहाट सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी की तारीफ करते हुए उन्हें जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रदेश में भाजपा की लहर का अहसास हो रहा है।  यहां सभा को भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही आदि ने भी सभा को संबोधित किया। 

गंगा पर नृत्य नाटिका बनाएंगी हेमा
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी पहाड़ों के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर खासी अभिभूत दिखीं। उनका कहना है कि उत्तराखंड में बार-बार आने को मन करता है, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के चलते संभव नहीं हो पाता। अमर उजाला से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर आश्चर्य होता है कि उत्तराखंड के सुदूरवर्ती अंचलों में भी जनता उनसे इतना लगाव और स्नेह रखती है। उन्होंने कहा कि छोटी सी जगह में भीड़ देखकर वे अभिभूत हैं और इसके लिए जनता विशेष रूप से कामकाज छोड़कर पहुंचीं महिलाओं का आभार व्यक्त करती हैं। कहा कि वे जल्द ही गंगा पर एक नृत्य नाटिका बनाने वाली हैं इसके लिए फिर से उत्तराखंड की वादियों में आएंगी। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढने के साथ ही पूरे विव में अपनी विशेष पहचान बना चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed