उत्तराखंड को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को दें वोटः हेमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म स्टार हेमामालिनी ने रविवार को हरिद्वार जिले के भगवानपुर में भाजपा प्रत्याशी सुबोध राकेश के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्हें देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को उत्तम प्रदेश बनाना है तो भाजपा को जितना होगा। इस दौरान हेमा मालिनी ने जाते हुए जैसे ही कहा चल धन्नो बसंती की इज्जत का सवाल है, वैसे ही लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
भगवानपुर स्थित बीडी इंटर कालेज में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए भाजपा की सरकार को चुनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस देवभूमि में गंगा बहती है, स्वच्छ नदियां और स्वच्छ पर्यावरण है, उसी तरह भाजपा की सरकार को चुनकर स्वच्छ प्रदेश बनाने का रास्ता तैयार करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का नाम ऊंचा किया है।
साथ ही विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। देश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाकर युवाओं के लिए रोजगार के मार्ग तैयार किए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इसके बाद उन्होंने मंच से जाते समय शोले फिल्म का डायलॉग चल धन्नो बसंती की इज्जत का सवाल है, कहकर अपना संबोधन समाप्त किया। इस दौरान लोगों उत्साह के साथ उनका समर्थन किया।
फिल्म स्टार को सुनने के लिए कस्बे सहित दूर देहात से युवा, बुजुर्ग और महिलाएं पहुंची थी। प्रत्याशी सुबोध राकेश ने विकास के नाम पर वोट की अपील की। इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, अमित चौधरी, विरेंद्र सैनी, रूप चौधरी, अमन त्यागी, राजेश त्यागी, राजकुमार कसाना, सुनील बंसल आदि मौजूद रहे।
हेमा मालिनी की कार को करना पड़ा भीड़ का सामना
हेमा मालिनी को देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची थी। जैसे ही उनकी गाड़ी सभा स्थल पर पहुंची तो तो फिल्म स्टार को देखने के लिए लोगों का हुजुम गाड़ी की ओर दौड़ पड़ा। जिससे गाड़ी एक इंच भी आगे नहीं चल पा रही थी। जिस पर सांसद निशंक ने मंच से लोगों को व्यवस्था बनाने की अपील की। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बामुश्किल गाड़ी के आगे से भीड़ हटाकर उन्हें मंच तक पहुंचाया।
सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी भर गई कार्यकर्ताओं में जोश
मथुरा से भाजपा सांसद और जानी मानी सिने स्टार देहरादून में चुनावी सभा कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भर गईं। हेमा ने अपील की कि भाजपा को जिताकर गंगा, यमुना और पूरे देश से गंदगी और भ्रष्टाचार को दूर करने को आगे आएं।
रविवार को परेड ग्राउंड के समीप धरनास्थल मैदान पर हेमामालिनी ने राजपुर रोड सीट से भाजपा प्रत्याशी खजानदास के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।
हेमा ने अपने चिरपरिचित फिल्मी अंदाज में कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी वो यहां आई थीं। यहां जो चेहरे दिख रहे हैं, ज्यादातर चिरपरिचित लगते हैं। वे फिर बोलीं, आप लोगों ने तब महारानी राज्यलक्ष्मी को जिताकर टिहरी सांसद बनाया, मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी राजपुर से भाजपा के प्रत्याशी खजानदास को जीजान लगाकर जिता दोगे। सांसद हेमा ने कहा कि आज देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है। फिर भी कुछ नेता प्रधानमंत्री मोदी के विजन को ठप करना चाहते हैं। उन्होंने अपरोक्ष रूप से मुख्यमंत्री हरीश रावत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस राज्य में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला हो गया है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की सख्त जरूरत है।
इससे पहले टिहरी सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में इस सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार और कदाचार के दलदल में धकेल दिया है। राज्य को विकास की राह पर लाने के लिए ऐसी सरकार को खत्म करना जरूरी है। सभा को भाजपा प्रत्याशी खजानदास, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया।