केदारनाथ में टेकऑफ के समय हेलीकॉप्टर हुआ खराब,उठने लगी चिंगारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमआई-26 हेलीपैड पर उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई। करीब दो मीटर उपर उठते ही इसमें सायरन जैसी तेज आवाज के साथ चिंगारी उठने लगी। इससे यात्री घबरा गए।
बृहस्पतिवार 18 मई सुबह 7.45 बजे केदारनाथ से इंडोकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 6 यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी। करीब दो मीटर ऊपर उठते ही हेलीकॉप्टर के अंदर से तेज आवाज के साथ चिंगारियां उठने लगीं। इससे पायलट भी सकते में आ गया।
वहीं, इसमें सवर छह यात्री भी घबरा गए। ऐसे में पायलट ने तुरंत हेलीकॉप्टर को लैंड कर दिया। हेलीपैड पर मौजूद कंपनी कर्मचारियों ने तप्तरता से सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
डीएम ने कंपनी से मांगी जानकारी
बताया गया है कि कंपनी का इंजीनियर केदारनाथ पहुंच गया है और सुबह की शटल में धाम भेजे गए यात्रियों को अन्य हेलीकॉप्टर से वापस लाया जा रहा है। कंपनी के मैनेजर मदन सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर में खराबी आने से यह स्थिति हुई है।
इधर, केदारनाथ के पुलिस थाना प्रभारी विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि खराब हुए हेलीकॉप्टर को हेलीपैड के किनारे खड़ा किया गया है।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में खराबी के कारणों के बारे में कंपनी प्रबंधन से पूरी जानकारी मांगी गई है। यात्रा संचालन कर रही अन्य कंपनियों को भी अपने हेलीकॉप्टर की नियमित जांच-पड़ताल के बाद उड़ान भरने के निर्देश दिए गए हैं।