{"_id":"68197cb2e1d14b24e409c802","slug":"helicopter-emergency-landing-helicopter-going-from-badrinath-to-dehradun-carrying-pilgrims-bad-weather-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: बदरीनाथ में मौसम खराब, तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलिकॉप्टर ने की इमरजेंसी लेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: बदरीनाथ में मौसम खराब, तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलिकॉप्टर ने की इमरजेंसी लेंडिंग
Tue, 06 May 2025 08:43 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 06 May 2025 08:43 AM IST
सार
बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी चाही, लेकिन वहां वाहन खड़े होने के कारण हेलिकॉप्टर खेल मैदान की ओर आ गया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ से देहरादून जा रहे एक हेलिकॉप्टर को गोपेश्वर खेल मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी। करीब पांच मिनट तक मैदान में रहने के बाद हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे पीपलकोटी से चमोली के बीच मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के दर्शन कर देहरादून जा रहे हेलिकॉप्टर ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी चाही, लेकिन वहां वाहन खड़े होने के कारण हेलिकॉप्टर खेल मैदान की ओर आ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...केदारनाथ यात्रा: अजीब बीमारी से हड़कंप... घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक, 14 पशुओं की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
यहां भी मैदान का सुधारीकरण कार्य चल रहा है, साथ ही बैडमिंटन इनडोर भवन का निर्माण के साथ ही मैदान का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। बावजूद इसके मैदान के बीचोंबीच पायलेट से हेलिकॉप्टर उतार दिया। कुछ देर रहने के बाद मौसम सामान्य होने पर हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया।