{"_id":"5ce2b3c6bdec22072c331d9b","slug":"heli-services-for-kedarnath-will-increase-for-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार धाम के लिए बढ़ेगी हेली उड़ानों की संख्या, दो और कंपनियों को मिलेगी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार धाम के लिए बढ़ेगी हेली उड़ानों की संख्या, दो और कंपनियों को मिलेगी स्वीकृति
Tue, 21 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 May 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धाम हेली सर्विस में सीमित उड़ानों से परेशानी झेल रहे श्रद्धालुओं को जल्द राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उड़ानों की संख्या बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं। डीजीसीए से भी इस बाबत वार्ता हो रही है। 23 मई को दो और हेली कंपनियों को टेंडर आवंटित किया जाना है। इसके अलावा केदारघाटी में तय 72 घंटे हेलीकाप्टर की उड़ान अवधि बढ़ाने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
फ्लाइटों की सीमित संख्या के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवाओं के टेंडर का मसला हाईकोर्ट में चले जाने से इस बार टेंडर आवंटन देरी से हुआ। अभी तक केवल सात कंपनियों को टेंडर आवंटित किया गया है। दो और कंपनियों को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। घाटी में एक साथ हेलीकाप्टर उड़ाने की संख्या डीजीसीए तय करता है, जिसमें सरकार कुछ छूट की मांग कर रही है।
विज्ञापन
टेंडर आवंटन के बाद दो हेलीपेड और संचालित होने लगेंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून से भी हेलीकाप्टर की चार्टर सेवा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने डीजीसीए से अनुमति मांग ली है।
विज्ञापन