फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli service will start for Yamunotri construction of helipad will be done after monsoon Uttarakhand News

Uttarakhand: केदारनाथ धाम की तरह अब यमुनोत्री के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा, मानसून के बाद हेलीपैड का निर्माण

Wed, 17 Jul 2024 08:10 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Jul 2024 08:10 AM IST
सार

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण ने यमुनोत्री के लिए हेली सेवा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। केदारनाथ की भांति यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा अगले सीजन से शुरू होगी।

विज्ञापन
Heli service will start for Yamunotri construction of helipad will be done after monsoon Uttarakhand News
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम की भांति उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) अब यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवाएं शुरू करेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड निर्माण का काम शुरू होगा।

विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग करवा रहा है। ऐसे में हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ धाम की तरह ही यमुनोत्री धाम में भी हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इस सीजन हेलीपैड का काम पूरा होने की संभावना न के बराबर है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा अक्तूबर में होगी पूरी
युकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से फिलहाल बंद है। 15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। चूंकि चारधाम यात्रा अक्तूबर में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: संसदीय प्रणाली को पढ़ेंगे ही नहीं, किरदार भी निभाएंगे स्कूल के बच्चे, युवा संसद का होगा आयोजन

इसलिए इस साल यमुनोत्री की हेली सेवाएं शुरू नहीं हो पाएंगी। हालांकि युकाडा के सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी। यात्रा सीजन के बाद हेलीपैड तैयार होगा। अगले साल केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed