{"_id":"681183ddf70e781fa80e367a","slug":"heli-service-for-gauchar-and-joshiyada-starts-today-chardham-yatra-2025-uttarakhand-news-in-hindi-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गौचर की हवाई सेवा शुरू, जोशियाड़ा की ऑनलाइन बुकिंग, इन जगहों से भी जल्द संचालन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गौचर की हवाई सेवा शुरू, जोशियाड़ा की ऑनलाइन बुकिंग, इन जगहों से भी जल्द संचालन की तैयारी
Wed, 30 Apr 2025 08:56 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:56 AM IST
सार
गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा आज से शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2024 को गौचर व जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू की थी।
विज्ञापन
हेली सेवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से बुधवार को गौचर की हवाई सेवा तो शुरू हो गई लेकिन जोशियाड़ा के लिए यात्री न होने की वजह से शुरुआत नहीं हो पाई। अब ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। जोशियाड़ा की हवाई सेवाएं 10 मई से और श्रीनगर व पौड़ी की सेवाएं 15 मई तक शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Chardham Yatra : पग-पग पर चुनौती... फिर से व्यवस्थाओं का इम्तिहान, सरकार का दावा- पुख्ता किये हैं इंतजाम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने गौचर की हवाई सेवा शुरू कर दी। जोशियाड़ा के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि अब श्रीनगर व पौड़ी की हवाई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि देहरादून से पंतनगर के बीच 19 सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी भी तेज हो गई है।