फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli booking is full, if you try on internet your pocket

Dehradun News: हेली बुकिंग हो गई फुल, इंटरनेट पर कोशिश हुई तो जेब हो जाएगी खाली

Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Heli booking is full, if you try on internet your pocket
चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग आगामी जून तक फुल हो गई है। ऐसे में अगर अब इंटरनेट पर बुकिंग का प्रयास किया तो जेब खाली भी हो सकती है। देशभर में साइबर ठगों ने इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट का जाल बिछा दिया है। केदारनाथ हेली बुकिंग शुरू होते ही पुलिस के पास ठगी को लेकर शिकायतें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। यही नहीं साइबर ठग वीवीआईपी दर्शन और स्पेशल पूजा कराने का झांसा देकर भी लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस सभी मामलों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले साल से हेली टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्मय से की जा रही है। पिछले साल स्लॉट के हिसाब से बुकिंग की जा रही थी। शुरुआत में सात, फिर 10 और बाद में 15-15 दिनों के लिए टिकट विंडो खुल रही थी। लेकिन, इस बार आईआरसीटीसी की टिकट विंडो खुलते ही जून तक के टिकट बुक हो गए हैं। ऐसे में ठगी की संभावना और ज्यादा बढ़ गई है। कारण है कि जब टिकट मुख्य वेबसाइट से बुक नहीं होते तो लोग दूसरे किसी माध्यम की तलाश शुरू कर देते हैं। ऐसे में लगातार सर्च करने और सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग के नाम पर ठगी साल दर साल बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को हेलीकॉप्टर की बुकिंग करते वक्त सचेत रहने की जरूरत है। टिकट नहीं मिल रहे तो अन्य साइटों पर भरोसा न करें। साइबर ठग केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर लगातार साइट बनाने के साथ सोशल मीडिया पोर्टल पर अपनी पोस्ट डाल रहे हैं। बीते 20 अप्रैल को केदारनाथ धाम के लिए हेली सर्विस बुकिंग खोली गई है। जिन लोगों ने टिकट बुक कर ली है वह अपनी टिकट का ऑनलाइन सत्यापन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले 64 वेबसाइट बंद कराई गईं

साइबर ठगों ने पिछले साल भी देशभर में केदारनाथ हेली सर्विस के नाम पर सैकड़ों लोगों को ठगा। पिछले साल इस तरह की 64 वेबसाइटों को बंद कराया गया था। इसके साथ ही 40 के करीब मुकदमे भी अलग-अलग थानों में दर्ज हुए थे। इस बार भी ऐसी साइटों के खिलाफ साइबर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।




सिर्फ आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर ही करें विश्वास

हेली टिकट बुकिंग के लिए सरकार ने केवल आईआरसीटीसी को अधिकृत किया हुआ है। बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बुकिंग की आधिकारिक साइट https://heliyatra.irctc.co.in है। इस पर टिकट उपलब्ध हैं तो बुक कराएं। इससे मिलती जुलती वेबसाइट भी खूब होती हैं लेकिन इससे पहले कि ठगी का शिकार हों इसका सत्यापन कर लें।



क्या करें क्या न करें

-हेली टिकट बुकिंग के लिए सोशल मीडिया के प्रचार प्रसार पर ध्यान न दें।

-असली वेबसाइट पर मोबाइल नंबर नहीं लिखा होता है जबकि नकली वेबसाइट के इंटरफेस पर ही मोबाइल नंबर लिखा होता है।

-हेली टिकट बुकिंग के लिए किसी भी मोबाइल नंबर पर फोन न करें।

-सरकार ने बुकिंग के लिए किसी कॉल सेंटर को हायर नहीं किया है ऐसे में किसी भी फोन कॉल पर विश्वास न करें।

-साइबर ठगी होने की दशा में सीधे डॉयल 1930 पर फोन करें।

-बाहर से आने वाले लोग आसपास के थाने या चौकी में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed