फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli Ambulance Service Will start soon in Uttarakhand

उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा, सरकार ने शुरू की एविएशन कंपनी की तलाश 

Mon, 03 Dec 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Heli Ambulance Service Will start soon in Uttarakhand
heli ambulance - फोटो : demo pic

प्राकृतिक आपदा व अन्य दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी। इसके लिए हेली एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनियों की तलाश शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


सोमवार को सहस्त्रधारा स्थित हेलीपैड में एविएशन कंपनी ने हेली एंबुलेंस सेवा का डेमोस्ट्रेशन दिया। पहली बार राज्य में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत पांच करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। 
विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य नितेश झा, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने संयुक्त रूप से हेली एंबुलेंस सेवा का डेमोस्ट्रेशन देखा। एविएशन कंपनी के विशेषज्ञों से उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार हेली एंबुलेंस को संचालित करने, प्रति घंटे के हिसाब से दरें, सीट के अनुसार हेली एंबुलेंस के अलग-अलग मॉडल व अन्य सिस्टम के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने से दुर्गम क्षेत्रों से घायलों को कम समय में अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा। इस मौके पर पुलिस विभाग के आईजी संजय गुंज्याल, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. टीसी पंत समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

प्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए एविएशन की ओर से डेमोस्ट्रेशन दिया गया। जिसमें राज्य में हेली एंबुलेंस सेवा को संचालित करने व दरों को लेकर कंपनी से जानकारी ली गई। किस कंपनी को काम देना है, यह नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से निविदा के माध्यम से तय किया जाएगा। 
-नितेश झा, सचिव, स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed