फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Held hostage, abused and beaten

Dehradun News: बंधक बनाकर गाली-गलौज और मारपीट की

Sat, 26 Jul 2025 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Held hostage, abused and beaten
Iपुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन

I

I
I
Iबेलड़ा निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर बंधक बनाकर गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iरुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा निवासी नाजिम ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को उसे गांव के एक युवक ने फोन करके बताया कि मेहवड़ कलां गांव के दो व्यक्ति उससे मिलना चाहते हैं। इसपर उसने कहा कि वह अभी पिरान कलियर में काम कर रहा है।
I
Iकाम खत्म करने के बाद वह उनसे मिल लेगा। उन्होंने उसे मिलने के लिए अपने घर मेहवड़ कलां बुलाया। पीड़ित युवक काम खत्म कर उनसे मिलने मेहवड़ कला पहुंच गया। वहां उन्होंने गाड़ी चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और एक घर में बंद करके गाड़ी चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iकाफी देर बाद शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए उन्हें उसे छुड़ाया और उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद उसके परिजन मेहवड़ कलां पहुंच गए। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में इंतजार, इम्तियाज अनवर उर्फ निन्ना निवासी मेहवड़ कलां के खिलाफ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed