{"_id":"690913a2438a1560a70c1d0f","slug":"heinous-atrocities-on-wife-commission-takes-cognizance-dehradun-news-c-5-drn1008-826290-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पत्नी पर जघन्य अत्याचार, आयोग ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पत्नी पर जघन्य अत्याचार, आयोग ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। देहरादून की एक महिला ने अपने पति पर लंबे समय से शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लेकर एसपी सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीड़िता ने थाना कोतवाली में दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि उसके पति पुश्पांज रोहिला उससे लगातार मारपीट, गाली-गलौज और शराब के नशे में हिंसा और अत्याचार करता है। हाल ही में उसने बेहद अमानवीय और अशोभनीय कृत्य किया। आरोपी ने पीड़िता के गुप्तांगों पर बोतल से प्रहार किया है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसके शैक्षणिक दस्तावेज नष्ट किए और जान से मारने की धमकी दी।
इस प्रकरण पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी देहरादून को कठोर व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील और भयावह है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की क्रूरता अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आरोपी के विरुद्ध कानून की सबसे सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाए। पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। एसपी सिटी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही से आयोग को अवगत कराया जाएगा।