फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Snowfall in uttarakhand today Many highway and village road Blocked

उत्तराखंड: भारी बर्फबारी से औली, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बंद, सभी जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Heavy Snowfall in uttarakhand today Many highway and village road Blocked
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारी बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह नैनीताल, धनोल्टी, औली और चकराता में बर्फबारी से और भी ठंड बढ़ गई। वहीं सुबह हुई बर्फबारी के बाद से ही औली, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं खराब मौसम देखते हुए कुमाऊं के सभी छह जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। उधर, शुक्रवार को पिथौरागढ़ से हिंडन और देहरादून के बीच हवाई उड़ान बंद रही।  

विज्ञापन


गढ़वाल में देहरादून, हरिद्वार, नई टिहरी, पौड़ी , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में प्रशासन ने सभी प्राईवेट और सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


चमोली और उत्तरकाशी में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। उधर, पिथौरागढ़-घाट मोटर मार्ग दिल्ली बैंड के पास चट्टान गिरने से बंद हो गया है। एन एच से प्राप्त सूचना के अनुसार देर शाम तक खुलने की संभावना है। मुनस्यारी-थल मार्ग भी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद है। धानाचूली में बर्फबारी के चलते लोहाघाट-देवीधुरा मोटर मार्ग बंद होने से रोडवेज की 3 बसें रास्ते में फंस गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ बाजार में इस साल की पहली बर्फबारी हुई, जबकि 30 साल बाद दिसंबर में जोशीमठ नगर में बर्फ देखने को मिली। वर्ष 1989 में दिसंबर में बाजार में बर्फ जमीं। पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान में गिरावट आने से अचानक ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, ठंड बढ़ने से अब बर्फबारी होने की संभावना भी बढ़ गई है। 

गुरुवार से ही गढ़वाल और कुमाऊं में मौसम का मिजाज बिगड़ गया था। चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही जो कि आज भी जारी है। गैरसैंण में भी शुक्रवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन एवं परिसर के आसपास करीब 6 फीट तक बर्फ पड़ी है। यहां पूरे क्षेत्र में चारों तरफ कोहरा छाया है। 

मौसम विभाग ने आज भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया हुआ है। साथ ही प्रदेश में आज और कल कोल्ड डे कंडीशन भी हो सकती है। 

अल्मोड़ा जा रहे इजराइल के पर्यटकों को लौटना पड़ा
जंगलचट्टी से आगे भारी बर्फबारी से सड़क बंद होने से कई वाहन बर्फ में फंसे हैं। अल्मोड़ा जा रहे इजराइल के कुछ पर्यटकों को जंगलचट्टी में बर्फबारी से सड़क बंद होने के कारण आदिबदरी वापस आना पड़ा।

चमोली-उत्तरकाशी में कई गांव बर्फ से ढके

पहाड़ में बृहस्पतिवार से हो रही बर्फबारी के बाद से चमोली जिले के लगभग 135 गांव बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी से निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी, पगना, गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, पोरवाड़ी गांव के साथ ही 25 अन्य गांवों में शुक्रवार को विद्युत सप्लाई ठप हो गई।

जोशीमठ-औली, चमोली-मंडल-ऊखीमठ और घाट-रामणी मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी मलारी से आगे बर्फ जमने से सेना के वाहनों की आवाजाही थम गई है। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शुक्रवार को गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे समेत जनपद के 11 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। 

 

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। उत्तरकाशी के बडकोट में लगातार बारिश बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे रानाचटटी से आगे और राडीटॉप में बाधित हो गया है। जिससे रवांई घाटी का जिला मुख्यालय उत्तरकाशी व गीठ पटटी के 12 गांवो का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। 

चार जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदान में बारिश आफत बनी हुई है। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसके चलते शुक्रवार को आठ जिलों देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पिथौरागढ़, नैनीताल और अल्मोड़ा के प्रशासन ने आज कक्षा 1 से 12 तक प्राईवेट और सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए थे। वहीं अब  शनिवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, रुद्रप्रयाग और चमोली में प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 

केदारनाथ में पारा -10 डिग्री
केदारनाथ में पांच फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। मंदिर परिसर समेत अन्य सभी स्थानों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है। यहां दिनभर तापमान माइनस में रहा। धाम में अधिकतम तापमान माइनस 10 व न्यूनतम माइनस 12 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ समेत पर्यटक स्थल, चोपता, दुगलबिट्टा, देवरियाताल, कालशिला बर्फ से लकदक हो चुके हैं। जनपद के 30 से अधिक गांव बर्फबारी से व्यापक प्रभावित हुए हैं।

कुमाऊं में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी के चलते कुमाऊं के सभी जिलों में शुक्रवार तड़के से शीतलहर का प्रकोप है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है। 

अल्मोड़ा, पहाड़पानी, लोहाघाट और हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और टनकपुर में देर रात से बारिश हो रही है। बर्फबारी के चलते मुनस्यारी थल मोटर मार्ग बंद हो गया है। मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही बाजार और निचले इलाकों में भी बर्फबारी जारी है।

कपकोट क्षेत्र में खाती, बाछम, लोधुरा लीती, कर्मी विनायल, कर्मी तोली, धाकुड़ी, खलीधार में बर्फबारी और ठंड के चलते आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed