फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy snowfall and rain alert in uttarakhand

चेतावनीः कल से तीन दिन तक उत्तराखंड के पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी

Mon, 23 Jan 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Jan 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall and rain alert in uttarakhand
snowfall - फोटो : amar ujala

शीतलहर की मार झेल रहे उत्तर भारत को आने वाले दिनों में कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 23 जनवरी से पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा जिसके चलते 24 से 26 जनवरी तक भारी बारिश और हिमपात होने की चेतावनी जारी की है।

रविवार को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में दूसरे दिन भी हल्का हिमपात हुआ।

केदारनाथ धाम में रविवार को छह घंटे बर्फबारी

heavy snowfall and rain alert in uttarakhand
kedarnath dham

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में रविवार को छह घंटे बर्फबारी हुई। धाम में पांच इंच नई बर्फ जमी, जबकि पहले से करीब तीन फीट बर्फ मौजूद थी।

केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 1 व न्यूनतम माइनस 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, तुंगनाथ, मद्महेश्वर व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर घने बादल छाए रहे। जबकि रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी सहित जिले के अन्य स्थानों पर सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौली होती रही। बीच-बीच में हल्की धूप खिलने से ठंड से राहत भी मिलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed