{"_id":"5896aeaf4f1c1bcf6de8019d","slug":"heavy-snowfall-alert-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: उत्तराखंड के तीन जिलों में आज हो सकती है भारी बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: उत्तराखंड के तीन जिलों में आज हो सकती है भारी बर्फबारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में रविवार को भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। साथ ही, राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में कई हिस्सों में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। राजधानी में भी बादलों के बीच कुछ देर के लिए ही हल्की धूप निकली। बादलों की वजह से राजधानी के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। बारिश भी होगी। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फ पड़ने की संभावना है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन