फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rains in Binhar cause Gohna river to overflow

Dehradun News: बिन्हार में भारी बारिश से गोहना नदी उफान पर, रुद्रपुर-गोडरिया मार्ग पर यातायात ठप

Wed, 29 Jul 2026 11:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 29 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains in Binhar cause Gohna river to overflow
बिन्हार क्षेत्र में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए। क्षेत्र की प्रमुख गोहना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे रुद्रपुर-गोडरिया के बीच रपटे पर भारी मात्रा में पानी आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पानी के तेज बहाव से निकलने के प्रयास में दोपहिया और चारपहिया वाहन रपटे के बीच फंस गए, जिन्हें वहां मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रपटे पर पुल का निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को बिन्हार के लांघा, पसौली, मद्रसू, मटोगी, बड़वा, तौली, भूड़, सोरना, डोभरी, रुद्रपुर, होरावाला, चांदपुर और रजौली सहित आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। इसके चलते गोहना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। रुद्रपुर और गोडरिया को जोड़ने वाले रपटे के ऊपर से पानी की तेज धार बहने लगी, जिससे दोनों ओर से आवाजाही बंद हो गई। इसके बावजूद कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक, स्कूटर और कार से रपटा पार करने का प्रयास करते रहे। इस दौरान कई वाहन पानी के तेज वेग में फंसे, जिन्हें ग्रामीणों ने समय रहते बाहर खींच लिया।
विज्ञापन


हर साल बरसात में बनती है जानलेवा स्थिति
सहसपुर विधायक के प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर, स्थानीय निवासी बाबूराम कटारिया, भगत सिंह, राजेंद्र सुयाल, चंद्रपाल सुयाल, विमल तोमर, मोहन सिंह चौहान और मुकंदीलाल सुयाल ने बताया कि हर साल बरसात में गोहना नदी का रपटा जानलेवा बन जाता है। पहले भी कई बार वाहन रपटा पार करते समय पानी में बह चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से रपटे के स्थान पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पछवादून में नदियां सामान्य, बिजली उत्पादन निर्बाध
बिन्हार क्षेत्र के विपरीत पछवादून के मैदानी और निचले इलाकों में बुधवार को बारिश नहीं हुई। इससे प्रमुख नदियों का जलस्तर सामान्य बना रहा और जलविद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ। यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि व्यासी परियोजना में 120, छिबरो में 200, खोदरी में 89, ढकरानी में 34, ढालीपुर में 51 और कुल्हाल में 30 मेगावाट बिजली का उत्पादन रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed