फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rainfall Possibility in Uttarakhand in the next 24 hours CM Dhami appealed to all to remain alert

Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश की संभावना, सीएम धामी ने की सभी से अलर्ट रहने की अपील

Sat, 28 Jun 2025 11:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Jun 2025 11:55 AM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। जगह-जगह भूस्खलन से नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही है। सीएम धामी ने अगले 24 घंटे के लिए लोगों को खासतौर पर अलर्ट रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Heavy rainfall Possibility in Uttarakhand in the next 24 hours CM Dhami appealed to all to remain alert
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई है। चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा और परीक्षा दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन

धामी ने बताया कि राज्य सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने जनता से संयम और सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Rain: घर छोड़ अस्पताल में ली ग्रामीणों ने शरण....कई मवेशी मरे, बदरीनाथ हाईवे पर मलबे में फंसा वाहन

राज्य के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और यातायात अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed