फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in uttarakhand these districts high alert

उत्तराखंड: बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड, इन जिलों के लिए भारी रहेंगे अगले 24 घंटे

Sun, 23 Sep 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Sep 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand these districts high alert
rain in dehradun

प्रदेश के छह जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


वहीं राजधानी देहरादून में शनिवार रात से रविवार सुबह तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही। तापमान में गिरावट होने से यहां मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, शासन ने एडवाइजरी जारी कर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश होगी।
विज्ञापन


बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुआ हल्का हिमपात  
चमोली जिले में शनिवार को मौसम दिनभर खराब रहा। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब  की चोटियों पर शुक्रवार रात को हल्का हिमपात हुआ। जिससे धामों में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को देर रात से चल रही बारिश शनिवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे थमीं। इसके बाद  दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में अचानक आए बदलाव से ठंडक लौट आई है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में देर रात हल्का हिमपात होने से यहां भी ठंड में इजाफा हो गया है। जिले के निचले क्षेत्रों में भी दिनभर मौसम खराब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने का अनुमान

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।

वहीं, मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किए जाने के बाद शासन ने एडवाइजरी जारी कर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। शासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने और रात को पहाड़ी क्षेत्र में वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

लोनिवि, बीआरओ समेत अन्य एजेंसियों को सड़क बंद होने की दशा में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। प्रदेश में 25 सितंबर से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने की संभावना है। 

भू-धंसाव से क्षेत्र के दस मकानों को खतरा

पीपलकोटी के बंड क्षेत्र में गडोरा गांव में हो रहे भू-धंसाव से क्षेत्र के दस मकानों को खतरा बना है। भारी बारिश होने पर ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों में शरण ले रहे हैं। वहीं आदर्श इंटर कॉलेज गडोरा का भवन भी भू-धंसाव की चपेट में आ गया है।

प्रभावित रमेश बंडवाल, बंशी लाल, शिवचरण, सुरेश बनवाल, पुष्कर लाल, केशव, अनिल, दिनेश, देवेंद्र और डबला लाल का कहना है कि यदि प्रशासन की ओर से समय रहते भू-धंसाव का ट्रीटमेंट कार्य नहीं किया गया तो मकानों और गोशालाओं को भारी नुकसान हो जाएगा।

प्रभावितों ने शीघ्र भू-धंसाव क्षेत्र में सुरक्षा के उपाय करने की मांग की। एसडीएम (सदर) परमानंद राम का कहना है कि भू-धंसाव की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। मौसम सामान्य होने के बाद प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट कर दिया जाएगा। 

पौड़ी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट 

पौड़ी के मंडल मुख्यालय में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम में ठिठुरन होने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। वही कुछ सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों को हीटर के आगे बैठे देखा गया।  

पौड़ी में शनिवार सुबह से बारिश के बाद पूरे दिन कोहरा छाया रहा। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, हीटर बाहर निकाल लिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सितंबर अंतिम सप्ताह से पौड़ी में ठंड शुरू हो जाती है। बारिश के बाद इसके और बढ़ने की संभावना है।

पौड़ी जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से अगले 48 घंटे के भीतर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। डीएम ने कहा कि आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। आईआरएस टीम को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नदी तटीय क्षेत्रों से सटे इलाकों में विशेष सावधानी बरती जाए। 

चारधाम: पहाड़ियों के ऊपरी हिस्सों पर जमकर हिमपात

पिछले 22 घंटे से केदारनाथ धाम में रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है, जबकि मंदिर के दोनों तरफ लगी पहाड़ियों के ऊपरी हिस्सों पर जमकर हिमपात हो रहा है। उधर, शुक्रवार देर शाम से हो रही बारिश के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री की पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है, जिससे धाम सहित निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। वहीं पौड़ी में शनिवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। पौड़ी में जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की 48 घंटे भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर भी शुक्रवार रात को हल्का हिमपात हुआ। 

शुक्रवार शाम सात बजे से केदारनाथ में बारिश शुरू हो गई थी, जो शनिवार को भी दिनभर जारी रही थी। दोपहर बाद केदारपुरी में घना कोहरा छाने से हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई। धाम में मौजूद पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि केदारपुरी में लगातार बारिश हो रही है। धाम के ऊपरी पहाड़ियों पर तेज हिमपात हुआ है। उधर, उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश शनिवार पूरे दिन जारी रही, जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के आसपास चार हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। निचली घाटियों में बारिश के चलते धान की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पूर्व में कम बारिश के कारण नुकसान झेल रहे काश्तकार के लिए धान की कटाई के वक्त हुई यह बारिश बड़ी मुसीबत बन गई है। 
वहीं पौड़ी में शनिवार सुबह से बारिश के बाद पूरे दिन कोहरा छाया रहा।

लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, हीटर बाहर निकाल लिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सितंबर अंतिम सप्ताह से पौड़ी में ठंड शुरू हो जाती है। बारिश के बाद इसके और बढ़ने की संभावना है। उधर, श्रीनगर में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर बाद नगर का तापमान 24.2 दर्ज किया गया है। पौड़ी जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से अगले 48 घंटे के भीतर जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। डीएम ने कहा कि आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। चमोली जिले में शनिवार को मौसम दिनभर खराब रहा। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर शुक्रवार रात को हल्का हिमपात हुआ। शुक्रवार देर रात से चल रही बारिश शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे थमीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed