{"_id":"68143a043dd237dae701fecb","slug":"heavy-rain-in-uttarakhand-relief-from-heat-orange-alert-issued-uttarakand-weather-news-read-all-updates-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की पांच मई तक के लिए ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की पांच मई तक के लिए ये चेतावनी
Fri, 02 May 2025 03:11 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 02 May 2025 03:11 PM IST
सार
उत्तराखंड में झमाझम बारिश ने आज लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों के लिए खासतौर पर पहाड़ों में यात्रा के दौरान अलर्ट रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने पांच मई तक के लिए चेतावनी जारी की है।
प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक प्रदेश में मौसम के बदले रहने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आज शुक्रवार को दून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है। जबकि प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम के बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच मई तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।
विज्ञापन
प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक प्रदेश में मौसम के बदले रहने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आज शुक्रवार को दून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है। जबकि प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम के बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath: श्रद्धा से भीगे मन...किया वंदन...कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी घाटी; तस्वीरें
तैयारी के साथ करें पहाड़ों की यात्रा, पांच मई तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों ने हिदायत देते हुए कहा कि पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यात्रा सावधानी के साथ करें। मौसम में बदलाव होने से ठंड लौट सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े और मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। खास तौर पर चारधाम यात्रा पर निकलने वाले लोग वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच मई तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।