{"_id":"591544da4f1c1b647f850a93","slug":"heavy-rain-in-three-district-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज उत्तराखंड के इन तीन जिलों में हो सकती है भारी बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज उत्तराखंड के इन तीन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
Updated Fri, 12 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में रात को बारिश के बाद दिन में तेज धूप रही। इससे दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा रुद्र्रप्रयाग व बागेश्वर सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक बादल आ सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।