फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in dehradun on wednesday.

राजधानी में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Wed, 31 Aug 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Aug 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in dehradun on wednesday.
देहरादून में बारिश - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड में बुधवार को अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राजधानी में भी दोपहर तक धूप खिलने के बाद तेज बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, बारिश की वजह से तापमान में भी करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी में दोपहर तक तेज धूप से काफी गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि इसके बाद अचानक आए घने बादल तेजी से बरसने लगे। देखते ही देखते सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री था, वहीं बुधवार को यह गिरकर 31.7 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed