{"_id":"2f1c78b9c5ace24125edab012551e0c7","slug":"heavy-rain-in-dehradun-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से राजधानी देहरादून फिर पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से राजधानी देहरादून फिर पस्त
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सही साबित हुआ। शनिवार को राजधानी देहरादून में तेज बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक 38.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
अलबत्ता, प्रदेश के अन्य इलाकों में रिमझिम रही। मुक्तेश्वर और टिहरी में बारिश का माप 0.1 मिलीमीटर दर्ज किया गया। राजधानी में मध्यम से अधिक बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बादल और धूप की आंख-मिचौली दोपहर केवक्त आसमान से बरसती बूंदों ने खत्म कर दी।
रविवार को भी मौसम का यह रंग बने रहने के आसार हैं। दून समेत गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ हिस्सों में तेज बारिश (40 से 60 मिलीमीटर तक) हो सकती है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर पांच से लेकर 30 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बादल छाए रहने की उम्मीद
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को दून में आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 66 रहा। रविवार को भी राजधानी में अधिकांशत: बादल छाए रहने की उम्मीद है। मध्यम से अधिक बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।