{"_id":"f4694d101313a00175a98dac004d7318","slug":"heavy-rain-in-dehradun-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में बारिश से कई इलाके जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में बारिश से कई इलाके जलमग्न
देहरादनू/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में तड़के से ही हो रही बारिश ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को दिन होने की वजह से सुबह बच्चों को जहां स्कूल-कॉलेज जाने में परेशानी हुई। वहीं नौकरी पेशा लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सबसे अधिक बारिश उत्तरकाशी में
आईएमडी विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को 90 से 100 मीलीमीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं, केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सुबह आठ बजे तक दून में 82 मीमी बारिश हो चुकी है। इसके बाद सबसे अधिक बारिश उत्तरकाशी में 81.6 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इस बीच गंगा में देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में जल स्तर बढ़ गया है। बाकी जगहों में नदियों का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। सुबह आठ बजे हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 292.7 मीटर, ऋषिकेश में 338.96 और देवप्रयाग में 458.45 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
दो महिलाएं घायल
राजधानी दून में कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने से लोगों को चलने में दिक्कत हो रही है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। चकराता रोड के पास सुबह चार बजे बिंदाल के निकट बिजली का पोल बहने से कई इलाकों में बिजली चली गई है।
चकराता रोड, चुक्खूमोहल्ला, घंटाघर, तिलक रोड और राजेंद्र नगर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है। दोपहर तीन बजे के बाद ही इन इलाकों में बिजली आने की संभावना है। पटेलनगर के पास इंद्रेश नगर में एक पक्का मकान ढहने दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें