{"_id":"576a7c6b4f1c1bd754b47e4f","slug":"heavy-rain-falls-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में तेज हवाओं के साथ बारिश, गर्मी भागी बरसी नेमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में तेज हवाओं के साथ बारिश, गर्मी भागी बरसी नेमत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
बारिश से राहत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून आने के बाद दूसरे दिन लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहा। राजधानी दून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में काफी तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
राजधानी में आधा घंटे में आठ मिमी से ऊपर बारिश दर्ज की गई। कई हिस्सों में इससे भी अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने मानसून के बरसने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून की बारिश का सिलसिला जारी रहा। राजधानी दून सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। राजधानी के कुछ हिस्सों में दिन में हल्की बारिश के बाद शाम करीब चार बजे करीब आधा घंटे तेज बारिश हुई। आधा घंटे में आठ मिमी से ऊपर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी तो नहीं है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को भी बारिश होगी। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है।
चारधाम यात्रा पर 24 तक राहत
मौसम विभाग ने फिलहाल केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 24 जून तक तेज बारिश से राहत के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक 24 जून तक इन जगहों पर तीर्थयात्री हल्की बारिश से निपटने का इंतजाम करके जा सकते हैं।
मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित
पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार सुबह और दोपहर बाद मानसून की बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। बाजारों में नालियां चोक होने से बरसाती पानी सड़कों पर बहने से भी दिक्कत हुई।
झमाझम बारिश के कारण वाहनों के पहिये भी थम गए। बारिश रुकने के बाद शाम छह बजे मौसम खुशनुमा हो गया और धूम खिल गई। होटलों में कैद सैलानियों ने बाहर निकलकर मौसम का लुत्फ उठाया। बाजारों में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई और माल रोड पर देश-विदेश से आए पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि नगर में मानसून ने दस्तक दे दी है। सुबह के बाद दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश से बचने के लिए छाते और बरसाती भी बेअसर रही। पर्यटकों को दुकान, रेस्तरां और होटलों में शरण लेनी पड़ी।
Published By : Nirmala Suyal