फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain expected in uttarakhand.

उत्तराखंड संग दो अन्य राज्यों में कहर बरपाएगी बारिश!

Tue, 23 Jun 2015 04:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Jun 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
heavy rain expected in uttarakhand.

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों को सावधानी बरतने को कहा गया। मौसम वैज्ञानिकों ने यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर असर पड़ने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


वहीं सूबे से गुजरने वाली मानसरोवर यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन-चार दिनों में मानसून अपनी दस्तक दे देगा। जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मंगलवार से ही बारिश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक एवं वैज्ञानिक एम दुरईस्वामी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 24 जून से भारी बारिश होगी, जोकि अगले 8-10 दिनों तक जारी रहेगी। उनका कहना है कि इस बीच यूपी के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। मगर यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 26 जून को भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुरई का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा भारी बारिश होने के कारण इसका असर चार धाम यात्रा सहित उत्तराखंड की तमाम यात्राओं पर असर पड़ सकता है। वहीं जून में झमाझम बारिश के बाद भी उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की कमी का खतरा टला नहीं है।

यहां होगी सामान्य से कम बारिश

heavy rain expected in uttarakhand.

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में इस साल सामान्य से कम बारिश रहेगी। इंद्र देव की मेहरबानी की वजह से जून में बारिश सामान्य से 18 मिमी. ज्यादा हुई है। इससे उम्मीद बंधी है कि सामान्य से कम मानसून की भविष्यवाणी की संभावना कम हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत में 1 से 21 जून के बीच 112.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश 96.9 मिमी होती है। मगर भारतीय मौसम वैज्ञानिक बीपी यादव का कहना है कि जून की बारिश को देखकर पूरे मानसून का जोड़ नहीं बैठाया जा सकता है। मानसून का सितंबर तक की बारिश से आकलन किया जाता है। यादव का कहना है कि इस बार उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की कमी रहेगी।

आज कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के चार जिलों पर 12 घंटे मुसीबतों वाले साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने इन चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनके अलावा पूरे प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आगामी एक-दो दिन में मानसून की स्थिति साफ हो जाएगी।

चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में सोमवार शाम पांच बजे से मंगलवार शाम पांच बजे तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि फिलहाल मानसून के आने के आसार बनने लगे हैं। आगामी एक-दो दिन में मानसून की स्थिति साफ हो जाएगी। राजधानी में भी मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed