फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain expected in dehradun.

देहरादून में छाया अंधेरा, बारिश से बढ़ी ठंड

Wed, 14 Oct 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Oct 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
heavy rain expected in dehradun.

बुधवार को दोहपर बाद राजधानी देहरादून में मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छाने से अंधेरा हो गया।

विज्ञापन


इस दौरान ठंडी हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शहर के कई इलाकों में बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

उधर, दो दिन बादल और बूंदाबांदी के बाद राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम को ठंड होने के साथ ही दिन में पारा गिर गया है। दो दिन में पारे में साढ़े तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पारे में 3.5 डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं मंगलवार को पारा गिरकर 26.9 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक बुधवार को भी राजधानी में बादल छाये रहेंगे। सोमवार के मुकाबले बुधवार को भी पारा 27 से 28 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया गया है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार हजार मीटर से ऊपर पड़ सकती है बर्फ
प्रदेश में बारिश के साथ ही गिरते तापमान के बीच बर्फबारी ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश में चार हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सूबे में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को बारिश के बाद अब बुधवार को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं और बारिश भी हो सकती है।


बताया कि चार हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उधर, चारधाम यात्रा मार्गों पर भी बारिश का असर रहेगा, कुछ जगहों पर बर्फ भी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed