{"_id":"e5b6b0770e9ff0acc180f4a69d11ad5b","slug":"heavy-rain-expected-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी जारी रहेगा बारिश का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी जारी रहेगा बारिश का दौर
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। कुमाऊं के कुछ इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। पिथौरागढ़ और इसके आसपास के इलाकों में 40 से 65 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। दून में भी भारी बारिश के एक-दो दौर संभावित हैं। यहां 30 से 60 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है
दून में सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 97 और न्यूनतम 85 रहा। पंतनगर में भी अच्छी बारिश हुई। यहां इसका माप 5.2 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। मंगलवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 29, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक आनंद शर्मा के अनुसार एक-दो दिन बारिश इसी तरह बनी रहेगी। कुछ इलाकों में बादल 65 मिलीमीटर तक बरस सकते हैं।
विज्ञापन