{"_id":"574fb1a04f1c1b610a108eb2","slug":"heavy-rain-dangerous-for-glacier","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बढ़ने से ग्लेशियरों को पहुंच रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बढ़ने से ग्लेशियरों को पहुंच रहा नुकसान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jun 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के स्थान पर बारिश ग्लेशियरों की सेहत खराब कर रही है। बर्फ कम गिरने से ग्लेशियरों की संरचना में कमजोरी आई है।
विज्ञापन
हालांकि ग्लेशियरों के पिघलने की गति में अधिक फर्क नहीं आया है, लेकिन बर्फ की जगह बारिश के कारण ग्लेशियरों को नुकसान पहुंच रहा है। वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान में आयोजित नेशनल जियो रिसर्च स्कॉलर्स मीट-2016 में प्रस्तुत किए गए ग्लेशियर क्षेत्र में काम कर रहे युवा विज्ञानियों के शोधों में यह तथ्य उजागर हुए हैं।
कार्यक्रम में भागीरथी बेसिन में वर्ष 2012 से कार्य कर रहे विज्ञानी जयराम सिंह यादव ने यहां के तापमान के तथ्य इकट्ठे किए हैं। जयराम ने समुद्र तल से चार हजार मीटर से 6600 मीटर तक का तापमान मापा है। उन्होंने पाया कि इस ऊंचाई पर प्रति किमी 6.6 डिग्री सेंटीग्रेड का फर्क आता है। शोध में निचले इलाके और ऊंचे इलाके में तापमान के फर्क से पड़ने ग्लेशियर पर फर्क के संबंध में बताया गया। सर्दियों में बर्फबारी कम होने से ग्लेशियर पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
युवा विज्ञानी कपिल केसरवानी ने बताया कि शोध में ग्लेशियरों का मेल्टिंग रेट में बहुत अधिक फर्क नहीं आया है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बर्फबारी और बारिश पर फर्क आया है। इसके अलावा कार्यक्रम में सुकुमार परिदा, आसमा अमजद गजनवी, आदित्य के वर्मा, एए फौजिया समेत दो दर्जन युवा विज्ञानियों ने भूगर्भ से संबंधित विभिन्न पहुलओं पर शोध पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
युवा विज्ञानियों को मंच देने की पहल
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने देश भर के युवा विज्ञानियों को मंच देने की पहल की है। संस्थान के निदेशक डा. एके गुप्ता का कहना है कि इससे युवा विज्ञानियों का हौसला बढ़ेगा। साथ ही नए पीढ़ी के चीजों को देखने के नजरिये को भी पहचाना जा सकेगा। वाडिया में नेशनल जियो रिसर्च स्कालर्स मीट-2016 का आयोजन किया है।
एक जून को शुरू हुआ कार्यक्रम चार जून तक चलेगा। रिसर्च स्कॉलर्स मीट में 63 युवा विज्ञानियों के शोध पत्रों को प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है। इसमें देश के विभिन्न संस्थानों के 206 शोधार्थी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जियोलोजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डा. हर्ष गुप्ता रहे। अध्यक्षता प्रोफेसर एसके टंडन ने की।