{"_id":"5797bde94f1c1b697d21f124","slug":"heavy-rain-alert-in-uttarakhand-for-24-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे के अलर्ट पर उत्तराखंड के 7 जिले, होगी भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे के अलर्ट पर उत्तराखंड के 7 जिले, होगी भारी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Jul 2016 08:19 AM IST
विज्ञापन
rain in dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने सूबे के सात जिलों में 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उधर, राजधानी में मंगलवार को दिन में हल्की बारिश की वजह से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई। पंतनगर में 24 घंटे में 76 मिमी और राजधानी में दिन में 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के सात जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। राजधानी में दिन में बारिश की वजह से तापमान चार डिग्री गोता खा गया। जहां सोवमार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री था, वहीं मंगलवार को तापमान गिरकर 30 डिग्री पर आ गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में आगामी 24 घंटे भारी से भारी बारिश हो सकती है। राजधानी में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है।