फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain alert in Uttarakhand 87 roads closed Chardham Yatra Gangotri Yamunotri Badrinath Highway Update

Uttarakhand Weather: भारी बारिश का अलर्ट; मलबा आने से प्रदेश की 87 सड़कें बंद, आने वाले दिनों का जानें हाल

Thu, 10 Jul 2025 06:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Jul 2025 06:44 AM IST
सार

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Heavy rain alert in Uttarakhand 87 roads closed Chardham Yatra Gangotri Yamunotri Badrinath Highway Update
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 87 सड़के बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली जिले में 17, बागेश्वर में 9, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में तीन, देहरादून में पांच, नैनीताल में सात, पौड़ी में छह, पिथौराढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में चार और टिहरी में आठ सड़कें बंद हैं। जबकि उत्तरकाशी जिले में एक राजमार्ग सहित 12 सड़के बंद हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...11 साल का प्यार...एक पल में कत्ल:  लिव इन में रहे, फिर एक महीने में हुआ कुछ ऐसा, बेरहमी से ली प्रेमिका की जान

विज्ञापन

दून समेत चार जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed