{"_id":"5925ab894f1c1ba93e536879","slug":"heavy-rain-alert-in-five-districts-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 May 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि, अन्य जिलों में हल्की से माध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 28 मई से एक जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।
उत्तराखंड में इसका असर 29 मई से शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 से 31 मई तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। जबकि, अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन
भारी और लगातार बारिश की वजह से पहाड़ी रास्ते बंद हो सकते हैं। कई जगहों पर भूस्खलन की आशंका है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों से इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। यात्रियों को मौसम का हाल जानकार ही आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन