फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain alert for three days in uttarakhand

उत्तराखंड: लगातार मूसलाधार बारिश से नदियों ने लिया विकराल रूप, 3 दिन का अलर्ट जारी

Sat, 16 Jun 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jun 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert for three days in uttarakhand
heavy rain in uttarakhand

गुरुवार देर रात से उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है। वहीं मौसम विभाग ने चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


देर रात आई तेज बारिश से शिवपुरी क्षेत्र में हेंवल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। लिहाजा मुनिकीरेती थाना पुलिस ने एहतियात के तौर पर नदी के किनारे लगे करीब 150 बीच कैंपों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करा दिया है। वहीं उस दौरान वहां दो बाइकसवार युवक नदी में फंस गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से कैंप संचालकों व उनमें रुके पर्यटकों में हड़कंप मचा गया। उधर, कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस की मार झेल रहे तीर्थनगरी व समीपवर्ती इलाकों के लोगों ने रात के समय करीब आधा घंटे हुई झमाझम बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से राहत महसूस की । बारिश के बाद क्षेत्र में मौसम खुशगवार हो गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम कैंपों को खाली कराने व नदी में फंसे वाहनों को निकालने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

15-17 जून तक तेज बारिश का अलर्ट

Heavy rain alert for three days in uttarakhand
rain in uttarakhand

वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में 15 से 17 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे हालांकि गर्मी से राहत मिली है लेकिन नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा भी बना हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

गढ़वाल और कुमाऊं में कई जगह पर बारिश के कारण मार्ग भी बंद हो गए हैं। जिससे  तीर्थयात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बारिश के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह तेज बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। जिसे दोपहर को खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed