फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain alert for next 48 hours in uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार बारिश से बड़े नुकसान की आशंका, भारी गुजरेंगे दो दिन

Tue, 11 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Jul 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
heavy rain alert for next 48 hours in uttarakhand

उत्तराखंड में आने वाले दो द‌िन भारी गुजरेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले 48 घंटे भारी बारिश और इससे बड़े नुकसान की आशंका जताई है। आशंका के तहत आपदा प्रबंधन तंत्र को बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार से प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो गई। प्रदेशभर में कई जगहों पर दिन में 64 मिमी से अधिक (भारी बारिश) रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत सोमवार से प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। राजधानी में भी सुबह से बारिश शुरू हुई। दोपहर बाद तेज बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन, कई जगहों पर सड़कें बंद होने का खतरा

heavy rain alert for next 48 hours in uttarakhand

मौसम विभाग ने राजधानी में 12 घंटे में 37 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। बारिश के बीच दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सूबे में अभी अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश की वजह से प्रदेशभर में भूस्खलन का खतरा बढ़ने के साथ ही कई जगहों पर सड़कें बंद होने का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

​कहीं भी भारी जनहानि होने की आशंका है। मंगलवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में भी रुक-रुक कर बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed