फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy police force deployed after imposition of section 144 in Landoura of Uttarakhand

Uttarakhand: लंढौरा में धारा 144 लगाने के बाद भारी पुलिस बल तैनात, वाल्मीकि जी की शोभायात्रा पर उपजा था तनाव

Sun, 16 Oct 2022 12:59 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Oct 2022 12:59 PM IST
सार

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बिना अनुमति के वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकालने को लेकर पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई थी।

विज्ञापन
Heavy police force deployed after imposition of section 144 in Landoura of Uttarakhand
बाजार में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंढौरा में वाल्मीकि समाज शोभायात्रा निकालने की आशंका के चलते लगाई गई धारा 144 के बाद रविवार को भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कई थानों की पुलिस ने लंढौरा में डेरा डाल दिया, जिसके चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी।

विज्ञापन


वहीं इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बिना अनुमति के वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकालने को लेकर पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन ने दो दिन बाद शोभा यात्रा निकालने का मौखिक रूप से आश्वासन दिया था। इस पर पुलिस और खुफिया विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन रिपोर्ट में शोभायात्रा निकालने पर विवाद की आशंका जताई गई थी। इसके चलते शनिवार की शाम को क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed