फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy damage due to cloudburst and one killed in uttarakhand

उत्तराखंड : बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत, कई मकान बहे

Sat, 07 Sep 2019 08:36 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 07 Sep 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage due to cloudburst and one killed in uttarakhand
चमोली में बादल फटा - फोटो : a

नाचनी क्षेत्र में बीती रात को बादल फट जाने से भारी नुकसान हो गया है। वहीं टीमटीया में मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम सिंह धर्मशक्तू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इलाके का भैंसखाल पंचायत घर का आंगन भी बह गया है। कई माकनों पर खतरा मंडरा रहा है, और थल मुनस्यारी सड़क रातिगाड़ रसियबगड, नया बस्ती आदि कई स्थान बंद हैं। 
विज्ञापन


खबर है कि बादल फटने के दौरान हल्के वाहन भी बह गए हैं। वहीं दूसरी ओर बड़बगड क्षेत्र में जानवरों के दबने की भी सूचना है। इस मामले में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे द्वारा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को तत्काल थल मुनस्यारी सड़क को खोले जाने हेतु अतिरिक्त मशीन तथा मैन पावर लगाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजने व जिला पूर्ति अधिकारी को क्षेत्र में तत्काल खाने के पैकेट भेजने के भी निर्देश दिए हैं।

वहीं चमोली जिले के गोविन्द घाट में भी बादल फटने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक बादल फटने से पार्किंग में कई वाहन दब गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed